CLOSE

AKP PG College एकेपी कालेज में अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) AKP PG College आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़ में, अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर अरुणा शर्मा के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी’एथॉस’ (ethos) बैनर के अंतर्गत “अतिथि व्याख्यान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

व्याख्यान के लिए किया आमंत्रित (AKP PG College)

कार्यक्रम का आरंभ वाग् देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। विभाग की छात्रा दीपशिखा गौतम ने सुमधुर स्वर में मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की संचालिका प्रोफेसर आभा शुक्ला ने अतिथि प्रोफेसर विकास शर्मा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया तथा व्याख्यान हेतु उन्हें आमंत्रित किया।

इन विषयों पर की चर्चा (AKP PG College)

“19th सेंचुरी इंग्लिश लिटरेचर”पर व्याख्यान देते हुए प्रोफेसर शर्मा ने मुख्य बिंदु जैसे- साहित्यिक आंदोलन के माध्यम से समाज को विचारशील एवं सामाजिक बदलाव के प्रति जागरूक करना आदि की विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रोफेसर अरुणा शर्मा ने चर्चा में भाग लेते हुए तत्कालीन समय के प्रमुख साहित्यकार जेन ऑस्टिन, चार्ल्स डिकेंस, ऑस्कर वाइल्ड, रुडयार्ड किपलिंग, एमिली ब्रांटे आदि की साहित्यिक विशेषताओं को रेखांकित किया। प्रोफेसर आभा शुक्ला कौशिक ने तत्कालीन समय की स्त्री लेखिकाओं के अधिकार, स्वतंत्रता, अस्मिता, सामाजिक समानता आदि के लिए किए गए संघर्ष एवं साहित्यिक योगदान की चर्चा की।

- Advertisement -

क्या बोली महाविद्यालय की प्राचार्या

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने 19वीं शताब्दी के अंग्रेजी और हिंदी साहित्य की तुलनात्मक दृष्टि से व्याख्या की। विषय- वस्तु एवं शैलीगत नवीनता को साहित्य के अंतर्गत मुख्य बदलाव माना। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. अलका ने अतिथि महोदय, प्राचार्या महोदया ,प्राध्यापिकाओं एवं सभी छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

Akp pg college एकेपी कालेज में अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-