CLOSE

विवाहिता के कपड़े फाड़कर चाकू से किया वार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला24 न्यूज: कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता के कपड़े फाडकर ससुर ने अश्लीलता का प्रयास किया। विरोध पर चाकू से महिला पर वार किया। आरोप है कि सास ने महिला की चार वर्षीय पुत्री के ऊपर गर्म चाय डाल दी। इस दौरान पति मौके पर पहुंचा तो सास-ससुर ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि शनिवार रात वह बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। बाजार से घर लौटने पर पीड़िता ने देखा कि उसके मकान पर लगी नेम प्लेट किसी ने हटा दी है। इस पर पीड़िता ने अपने सास-ससुर से इस संबंध में पूछताछ की। इससे गुस्साए सास-ससुर ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। विरोध करते हुए ससुर ने हाथापाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान पीड़िता की चार साल की बेटी ने ससुर को रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि इस पर सास ने गर्म चाय मासूम के ऊपर डाल दी। जिससे वह झुलस गई। पीड़िता का पति वहां पहुंचा और बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। इस पर सास ससुर ने पति के साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि सास ससुर महिला और उसके पति को घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-