CLOSE

ISIS के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर NIA ने रखा था 3 लाख का इनाम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

ISIS Khabarwala 24 News New Delhi : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा वार करते हुए आईएसआईएस (ISIS)मॉड्यूल के एक मोस्ट वांटेड आतंकी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने शाहनवाज से पूछताछ के बाद कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि शाहनवाज पर तीन लाख रुपये का इनाम था। बताया जा रहा कि यह आतंकी मॉड्यूल उत्तर भारत में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ ​​शफी उज्जमा को गिरफ्तार कर लिया है। शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है और दिल्ली का रहने वाला है। कुछ समय पहले पुणे पुलिस की कस्टडी से वह फरार हो गया था और तब से वह दिल्ली में ही रह रहा था। गिरफ्तार आतंकी शाहनवाज पर एनआईए ने तीन लाख रुपये का इनाम रखा था, वह पुणे आईएसआईएस मामले में वॉन्डेट था।

Isis के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर nia ने रखा था 3 लाख का इनाम

- Advertisement -

यह भी बताया जा रहा है कि शाहनवाज दिल्ली में रहकर आईएसआईएस की स्लीपर सेल के लिए लोगों को भर्ती करने की कोशिशों में लगा हुआ था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल इस मामले में शाहनवाज से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस दोपहर को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और डिटेल साझा करेगी।

आपको बता दें कि, दिल्ली में आईएसआईएस के तीन आतंकियों- शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख के छुपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एनआईए और पुणे पुलिस ने दो दिन पहले ही सेंट्रल दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की थी। देश की अन्य एजेंसियां भी दिल्ली-एनसीआर में इन आतंकियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। इन तीनों पर ही 3-3 लाख रुपये का इनाम है।

Isis के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर nia ने रखा था 3 लाख का इनाम Isis के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर nia ने रखा था 3 लाख का इनाम Isis के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर nia ने रखा था 3 लाख का इनाम Isis के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर nia ने रखा था 3 लाख का इनाम Isis के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर nia ने रखा था 3 लाख का इनाम Isis के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर nia ने रखा था 3 लाख का इनाम Isis के मोस्ट वांटेड आतंक सहित दिल्ली में तीन गिरफ्तार, शाहनवाज पर nia ने रखा था 3 लाख का इनाम

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-