CLOSE

स्टंट करना पड़ा महंगा, कटे 77 हजार के चालान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़:धौलाना के भाजपा नेता समेत दो कारों और दो बाइकों पर स्टंट करते युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसका संज्ञान लेेेते हुए पुलिस ने कुल 77 हजार रुपये के चालान किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि एक कार की छत पर बैठकर कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के आधार पर जगह और लोकेशन की सही जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन पता चला है कि युवक मजीदपुरा के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान की जा रही है। कार मालिक का 20,500 रुपये का चालान किया गया है। जबकि एक अन्य कार में सवार युवकों के स्टंट करने पर दिल्ली निवासी कार के मालिक पर 14500 रुपये का चालान किया गया है।

धौलाना के सपनावत निवासी भाजपा नेता हिमांशु का किसी हाईवे पर बाइक से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद उसका 14 हजार रुपये का चालान किया गया है। आरोपी हाथ छोड़कर किसी गाने की धुन पर स्टंट कर रहा था। इसके अलावा एक और बाइक का चालान किया गया है। कुल मिलाकर पुलिस ने दो कार और दो बाइकों के 77 हजार के चालान किए हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-