CLOSE

छात्रा का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 New Garhmukhteshwar : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा का कार सवार तीन नामजद सहित चार युवकों ने कालेज जाने के दौरान अपहरण कर लिया। आरोप है कि अपहरण किए जाने के बाद एक आरोपी ने उसको नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। उसके बाद आरोपित ने फर्जी तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली। जिसके बाद आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर लिए। पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपितोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि वह मेरठ के कालेज में गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही थी। करीब चार माह पूर्व उसके फोन पर अंजान नंबर से काल आने के कारण उसकी पहचान काल करने वाले उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के गांव मोलना में रहने वाले विपुल त्यागी से जान पहचान हो गई। उसके बाद दोनों की फोन के माध्यम से बातचीत होनी शुरू हो गई।
पीड़िता ने बताया कि 23 जनवरी को वह अपने गांव में आई हुई थी। 25 जनवरी को वह अपने कालेज जाने के लिए घर से निकली तो नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचने पर आरोपी विपुल त्यागी अपने गांव के रहने वाले तीन साथी सोनू व दुष्यंत तथा एक अज्ञात के साथ में मिला। वहां आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मेरठ के लिये चल दिए।

रिपोर्ट में बताया गया कि मेरठ पहुंचने पर विपुल ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद आरोपी उसे उत्तराखंड के रूड़की ले गए और विपुल त्यागी ने जबरन हत्या की धमकी देकर उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज करने के बाद विपुल त्यागी ,सोनू व दुष्यन्त रूड़की में ही एक मकान में ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। छात्रा ने न्यायालय की शरण में जाकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Add1
Add1

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

Sda
Sda
- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-