रामपुर एनकाउंटर: कुख्यात जुबैर कुरैशी पर 18 से अधिक मुकदमे दर्ज, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

रामपुर, 27 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में यूपी एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई की। गोरखपुर के एनईटी छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कुख्यात पशु तस्कर जुबैर कुरैशी उर्फ कालिया एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी पहले से कई अपराधों में वांछित था […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रामपुर, 27 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में यूपी एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई की। गोरखपुर के एनईटी छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कुख्यात पशु तस्कर जुबैर कुरैशी उर्फ कालिया एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी पहले से कई अपराधों में वांछित था और उस पर कई मुकदमे चल रहे थे।

पूरी घटना शुक्रवार रात चाकू चौक से मंडी मार्ग पर गंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने khabarwala24 को बताया, “जुबैर पर रामपुर, बलरामपुर, गोंडा और गोरखपुर जिलों में कुल 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें गौहत्या, पशु क्रूरता, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। उसके सिर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।”

- Advertisement -

उन्होंने बताया, “एनकाउंटर के दौरान जुबैर ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से घायल जुबैर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब उसका पोस्टमार्टम पुलिस की कड़ी सुरक्षा में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।”

पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में एसआई राहुल जादौन और कांस्टेबल संदीप कुमार भी घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। जुबैर लंबे समय से फरार था और पूर्वी यूपी में छिपा हुआ था। इस एनकाउंटर से पशु तस्करी के बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में 16 सितंबर को दीपक गुप्ता की हत्या के मामले में जुबैर मुख्य आरोपी था, जो पशु चोरों को रोकने की कोशिश में मारा गया था।

इसके अलावा, यूपी में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद गहराता जा रहा है। रामपुर पुलिस भी इस विवाद के मद्देनजर हाई अलर्ट पर है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में किसी को भी जुलूस निकालने या पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी किसी भी हरकत पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, “रामपुर में अमन-शांति बनाए रखें। कोई भी ऐसी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News