CLOSE

नगला काशी के प्रधान पर हमला, खूंखार पालतू कुत्ता छोड़ने का आरोप

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज, धौलाना : थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव नगला काशी में चुनावी रंजिश के चलते बुधवार को ग्राम प्रधान के घर पर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने प्रधान और उसके भतीजे पर अपने पालतू खूंखार कुत्ते को छोड़ दिया। प्रधान के पैर और भतीजे की बाजू पर कुत्ते ने हमला किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने धारदार हथियार से प्रधान के दूसरे भतीजे के कान पर वार कर घायल कर दिया। जबकि भाई के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

प्रधान खेमराज सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में घरेलू कार्य कर रहे थे। गांव का ही रहने वाला एक परिवार उनके परिवार से चुनावी रंजिश रखता है। आरोप है कि आरोपि अपने पुत्रों और भाई के साथ उसके घर पहुंचा। आरोपित हाथों में धारदार हथियार लिए थे और साथ में उनका पालतू खूंखार कुत्ता (अमेरिकन बुली) था। आरोपितों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने पालतू कुत्ते को प्रधान पर हमला करने के लिए इशारा किया। परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। यह देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराय।सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि यह मामला प्रकाश में आया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-