CLOSE

“सुंदर बच्चे देखकर गुस्सा आता है, सबका नाश कर दूंगी”… पानीपत की पूनम ने 4 मासूमों को मार डाला, अपना बेटा भी नहीं बख्शा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News: हरियाणा के पानीपत के भावड़ गांव की शांत-सादा बहू पूनम आज पूरे इलाके में खौफ का दूसरा नाम बन चुकी है। पढ़ी-लिखी, एमए-बीएड की डिग्री वाली, कभी ऊँची आवाज में बात न करने वाली ये औरत अब चार मासूम बच्चों की हत्यारी निकली। सबसे डरावनी बात ये कि अपना 3 साल का बेटा शुभम भी इसमें शामिल है। पुलिस हिरासत में पूनम ने कबूल किया – “जो बच्चे बहुत सुंदर होते हैं, मुझे अच्छे नहीं लगते… गुस्सा आ जाता है… कोई मुझे करा देता है… फिर दिल को सुकून मिलता है।”

2019 में हुई थी शादी, सब कुछ नॉर्मल लगता था

पूनम की शादी 2019 में पानीपत के भावड़ गांव में नवीन से हुई थी। 2021 में बेटा शुभम पैदा हुआ। घरवाले बताते हैं कि शुरू में वो बहुत अच्छी बहू थी। घर का सारा काम करती, सबकी इज्जत करती। जेठ-जेठानी, सास-ससुर सब उसे बेटी की तरह मानते थे। लेकिन 2023 से उसका व्यवहार बदलने लगा।

“सुंदर बच्चे देखकर गुस्सा आता है, सबका नाश कर दूंगी”… पानीपत की पूनम ने 4 मासूमों को मार डाला, अपना बेटा भी नहीं बख्शा

- Advertisement -

अचानक चेहरा बदल जाता, आवाज अलग हो जाती

जेठ बताते हैं – “2023 से पहले तक सब ठीक था। लेकिन उसके बाद कई बार वो अचानक चुप हो जाती। चेहरा एकदम सख्त हो जाता। आँखें लाल। फिर बोलती – सबका नाश कर दूंगी। आवाज उसकी नहीं लगती थी। हम डर जाते। थोड़ी देर बाद फिर नॉर्मल हो जाती। हमने सोचा शायद तनाव है।”

गर्म चाय बच्ची के मुंह पर फेंकी, बोली – “बड़ी होकर बहुत खूबसूरत हो जाती इसलिए जला दिया”

जेठानी की 6 साल की बेटी विधि बहुत प्यारी थी। पूनम उससे जलती थी। एक दिन गर्म चाय उसके मुंह पर डाल दी। घरवालों ने दुर्घटना समझा। लेकिन बाद में पूनम ने पुलिस को बताया – “ये बड़ी होकर बहुत सुंदर हो जाती, इसलिए इसका चेहरा जला दिया।”

“सुंदर बच्चे देखकर गुस्सा आता है, सबका नाश कर दूंगी”… पानीपत की पूनम ने 4 मासूमों को मार डाला, अपना बेटा भी नहीं बख्शा

- Advertisement -

पहली हत्या 2023 में – ननद की बेटी और अपना बेटा एक साथ

2023 में पूनम सोनीपत के बोहड़ गांव ननिहाल गई। वहां ननद की 11 साल की बेटी इशिका को हौद में डुबो दिया। शक न हो इसलिए अपना 3 साल का बेटा शुभम भी उसी हौद में डाल दिया। घर लौटकर रोते हुए बोली – “शुभम गिर गया, इशिका बचाने गई, दोनों डूब गए।” सबने हादसा मान लिया। किसी को शक तक नहीं हुआ कि माँ अपना बच्चा मार सकती है।

2025 अगस्त – मायके में 10 साल की भतीजी जिया को टब में डुबाया

दो साल सब नॉर्मल चला। अगस्त 2025 में पूनम मायके गई। वहां उसकी भतीजी जिया थी। सबके सामने बहुत प्यार दिखाती। रात को बोली – “आज मेरे पास सोना।” रात में जिया को उठाया, बाथरूम के टब में मुंह दबाकर मार डाला। सुबह नीचे आकर चाय पीने लगी जैसे कुछ हुआ ही न हो।

1 दिसंबर 2025 – शादी में जेठानी की बेटी विधि को मार डाला, यहीं पकड़ी गई

नौलठा गांव में शादी थी। सब नाच-गाना कर रहे थे। विधि (6 साल) बहुत क्यूट लग रही थी। पूनम चुपके से उसे ऊपर ले गई। वहां एक फीट पानी वाला टब था। बच्ची को झुकाकर गर्दन दबा दी। विधि छटपटाती रही, लेकिन पूनम नहीं रुकी। नीचे आई तो कपड़े गीले थे। बोली – “हाथ धोने गई थी।”

“सुंदर बच्चे देखकर गुस्सा आता है, सबका नाश कर दूंगी”… पानीपत की पूनम ने 4 मासूमों को मार डाला, अपना बेटा भी नहीं बख्शा

पुलिस को कैसे लगा शक?

  • टब में सिर्फ एक फीट पानी था, खुद कोई नहीं डूब सकता
  • बाथरूम बाहर से बंद था
  • सीसीटीवी में सिर्फ पूनम ऊपर गई और आई
  • पिछले तीन बच्चों की मौत भी डूबने से हुई थी, हर बार पूनम मौजूद थी

36 घंटे की पूछताछ में टूटी, चारों हत्याएं कबूली

पुलिस ने अलग कमरे में पूछताछ की। पहले चुप रही। फिर रोने लगी और सब बता दिया। बोली – “सुंदर बच्चे मुझे बर्दाश्त नहीं होते। गुस्सा भर जाता है। कोई मुझे करा देता है। मारने के बाद दिल को चैन मिलता है।”

“सुंदर बच्चे देखकर गुस्सा आता है, सबका नाश कर दूंगी”… पानीपत की पूनम ने 4 मासूमों को मार डाला, अपना बेटा भी नहीं बख्शा

गांव वाले आज भी सदमे में

सास बोलीं – “हमने इसे बेटी समझा। आज भी यकीन नहीं होता।”
पड़ोसी कहते हैं – “कई बार रात को बड़बड़ाती सुनाई देती थी। चेहरा बदल जाता था। हम कहते थे ऊपरी हवा लगी है।”

पुलिस बोली – मानसिक जांच जरूरी

एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा – “हत्या के बाद उसका शांत रहना, मुस्कुराना, ये साइकोलॉजिकल पैटर्न है। जल्द ही मेडिकल बोर्ड से जांच कराई जाएगी। फिलहाल सभी चार हत्याओं में केस दर्ज कर लिया है।”

पूनम की ये कहानी सुनकर हर कोई सिहर उठता है। एक तरफ पढ़ी-लिखी शांत औरत, दूसरी तरफ चार मासूमों की हत्यारी। सच क्या है – मानसिक बीमारी, जलन या कुछ और… जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन चार मासूम जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो चुकी हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-