खबरwala 24 न्यूज हापुड: कोतवाली क्षेत्र में तहसील चौपला पर बस में सवार यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि बस के कंडेक्टर ने शराब पी रखी है और अभद्रता कर रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंडेक्टर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर की ओर से एक बस दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही वह तहसील चौपला पर पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख चौराहा पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। यात्रियों ने बताया कि बस के कंडेक्टर ने शराब पी रखी है और काफी देर से उसकी अभद्रता देख वह परेशान हो रहे हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यातायात पुलिस कर्मी ने आरोपी कंडेक्टर को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -


