CLOSE

सड़क हादसे में एक की मौत, महिला सिपाही घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर चोपला के पास मंगलवार दोपहर को सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि एक युवक की मौत हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार की दोपहर को एक कार हापुड़ की ओर से सिंभावली जा रही थी। जैसे ही कार कुचेसर रोड चौपला पर पहुंची तो अचानक गाड़ी का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़े गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कांस्टेबल सिंभावली थाने में तैनात है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-