CLOSE

Meerut में मामूली विवाद में एक युवक की ईंट मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मेरठ, 29 सितंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मोतीलाल ने पवन की हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला (Meerut)

मृतक के परिजनों ने बताया कि पवन मजदूरी का काम करता था। रविवार देर रात वह व्रत के लिए पूजा सामग्री और अन्य सामान लेने दुकान पर गया था। इस दौरान दुकान पर बैठे लोगों से विवाद हो गया।

इसके बाद आस-पास के लोगों ने विवाद शांत कराया। विवाद शांत होने के कुछ देर बाद, देर रात जब पवन घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी मोतीलाल वहां पहुंचा और शराब के नशे में पवन को मार डाला। हत्या की जानकारी मिलते ही पवन के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की।

- Advertisement -

आरोपी को किया गिरफ्तार (Meerut)

एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि शराब के नशे में दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद शांत होने के बाद दोनों अपने घर चले गए थे। आरोपी मोतीलाल ने रात में ईंट मारकर पवन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने जांच की शुरू (Meerut)

उन्होंने बताया कि पास लगे सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना रिकॉर्ड है। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी विवाद की बात सामने आ रही है, उसकी जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोतीलाल शराब के नशे में था और पवन से उसकी ही दुकान से सामान खरीदने के लिए कह रहा था। जब पवन ने सामान लेने से मना कर दिया तो वह लड़ाई करने लगा था।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-