भोपाल, 8 नवंबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के श्योपुर थाना क्षेत्र के दुवावली गांव में एक बहू ने अपने दिव्यांग जेठ की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस ने आरोपी कंचन बाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान शंकर जाटव (50) के रूप में हुई है, जो जन्म से दिव्यांग थे और रोजाना काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहते थे। परिवार में शंकर की देखभाल को लेकर अक्सर उनकी भाभी कंचन बाई से बहस होती थी। रघुनाथपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि इसी विवाद के कारण यह घटना हुई।
शुक्रवार सुबह शंकर अपने छोटे भाई काशीराम जाटव के साथ खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान कंचन बाई ने खेत में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शंकर के सिर व गले पर दो वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय काशीराम पास के दूसरे खेत में थे। चीख सुनकर वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी कंचन को खून से सनी कुल्हाड़ी के पास बैठा पाया, वहीं शंकर मृत पड़े थे। काशीराम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस पूछताछ में कंचन बाई ने स्वीकार किया कि वह जेठ की देखभाल करते-करते मानसिक रूप से थक चुकी थी और रोज के झगड़ों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रघुनाथपुर थाना इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और घटनास्थल से मिले सबूतों की विवेचना की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण और परिजन इस घटना से हैरान हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


