मंदसौर, 6 दिसंबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने दोनों आरोपियों के अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया है। इसके साथ ही, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दरअसल, यह पूरा मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां चाकू की नोक पर एक 16 वर्षीय हिंदू छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख रुपए मांगे। डर के मारे लड़की ने मुस्लिम समुदाय के दो नाबालिग लड़कों को ढाई लाख रुपए दे दिए। लेकिन, बाकी पैसे न देने पर आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी लगी और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया।
इस घटना के बाद से ही लोगों में गुस्सा था और वे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाये जाने की मांग कर रहे थे। बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर बीते तीन दिनों से विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी था। बाजार बंद रखे गए और लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद अब, शनिवार को प्रशासन ने आरोपियों के मकान की नाप जोख की और उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार के लोग डरे हुए हैं। शामगढ़ के लोग इस घटना के बाद से गुस्से में थे और वे आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई चाह रहे थे जिससे दोबारा कोई व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम देने का साहस न कर पाए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


