CLOSE

मध्य प्रदेश: अवैध वसूली के आरोप में महिला आबकारी अधिकारी निलंबित

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

भोपाल, 6 दिसंबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के देवास जिले की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को अवैध वसूली के आरोप लगने पर निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, देवास के आबकारी ठेकेदार दिनेश मकवाना ने आत्महत्या किए जाने से पूर्व एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध राशि मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे। यह मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर वाणिज्यिक कर विभाग की उप सचिव वंदना शर्मा ने मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

वाणिज्यिक कर विभाग की उप सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि देवास के मदिरा ठेकेदार दिनेश मकवाना द्वारा आत्महत्या किए जाने के पूर्व एक वीडियो बनाया गया था।

- Advertisement -

कथित वीडियो में जिले की प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के विरुद्ध अवैध राशि की मांग का गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही गई थी। आदेश में आगे कहा गया है कि दीक्षित पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर श्रेणी के हैं और शासकीय सेवा के कर्तव्य एवं दायित्वों के विपरीत है, जो मध्य प्रदेश सेवा सिविल नियम 1965 के नियम तीन का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है, लिहाजा मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आबकारी आयुक्त ग्वालियर का कार्यालय रहेगा। दरअसल पिछले माह आबकारी ठेकेदार मकवाना ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पूर्व उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया था कि सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित उनसे प्रति दुकान के हिसाब से डेढ़ लाख रुपए की मांग करती हैं। यह राशि दे पाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है और अधिकारी उन्हें परेशान कर रही हैं, लिहाजा वे आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-