CLOSE

Kanpur News लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Kanpur News  Khabarwala 24 News Kanpur: यूपी के जनपद कानपुर पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है जिसने न सिर्फ खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताया बल्कि सिपाही से शादी के लिए मां-बाप से लेकर रिश्तेदार तक फर्जी बना डाले। इतना ही नहीं शादी में कन्यादान करने वाला पिता भी फर्जी था और विदाई में आंसू बहाने वाला भाई भी।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन ने अपना नाम शिवांगी सिसौदिया बताया था, वह भी फर्जी निकला। उसका असली नाम झांसी निवासी सबिता देवी है। बताया गया कि वर्ष फजलगंज में तैनात सिपाही झांसी के रहने वाले जितेंद्र गौतम की शिवांगी उर्फ सबिता से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। यहीं से दोनों में प्रेम हुआ और बात शादी तक पहुंच गई। शिवांगी ने बताया था कि वह बलिया की रहने वाली है और चंडीगढ़ में इनकम टैक्स में तैनात है। बस फिर क्या था, शादी के आयोजन की तैयारी झांसी में हुई। गेस्ट हाउस लिया गया। 10 फरवरी 2021 को दोनों ने शादी कर ली। शिवांगी ने इससे पहली ही सगाई में पेशकश कर दी कि एक स्कार्पियो मिलकर ले लेते हैं। इसे दिखा देंगे कि दहेज में मिली है। जितेंद्र ने आधी रकम के रूप में 6.21 लाख शिवांगी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन शादी होने तक गाड़ी नहीं आई।

कैसे हुआ मामले का पर्दाफाश

जितेंद्र 12 सितंबर 2023 को शिवांगी उर्फ सबिता से यह बताकर गया कि उसकी नाइट ड्यूटी है और सुबह आएगा। लेकिन रात में दो बजे ही रंजीत नगर स्थित अपार्टमेंट में पहुंच गया जहां उसका आवास था। वहां पहले से एक अनजान व्यक्ति को घर में शिवांगी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर हक्का-बक्का रह गया। पूछने पर शिवांगी बोली कि यह मेरा भाई है। विरोध करने पर शिवांगी उग्र हो गई और जान से मरवाने की धमकी दी और बीस लाख रुपये की मांग की। जितेंद्र ने इसकी रिपोर्ट नजीराबाद थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि यह शिवांगी नहीं सबिता है। शादी करके लोगों को धोखा देकर वसूली करती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Kanpur news लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा Kanpur news लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा Kanpur news लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा Kanpur news लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा Kanpur news लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा Kanpur news लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा Kanpur news लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा Kanpur news लुटेरी दुल्हन; इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन सिपाही से कर ली शादी, फिर करने लगी वसूली, जानिए कैसे हुआ खुलासा

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-