गुमला, 26 नवंबर (khabarwala24)। झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में लावागांई झेंगरिया टोंगरी नामक जगह पर एक युवा जोड़े के सड़े-गले शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
युवक की पहचान ओडिशा के कुम्हारडुंगी निवासी 22 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई, जबकि युवती भी ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, शवों की हालत को देखते हुए अंदेशा है कि दोनों की मौत आठ-दस दिन पहले हुई होगी।
शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। शवों के अधिक खराब होने के कारण प्रारंभिक शिनाख्त में पुलिस को कठिनाई हुई। तलाशी के दौरान युवती के पास से एक मोबाइल नंबर बरामद होने पर पुलिस ने संपर्क साधा और दोनों की पहचान की पुष्टि हो सकी।
अशोक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह चेन्नई में टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। 18 सितंबर 2025 को उसकी प्रेमिका ने उसे झोराडीह नामक जगह पर मेले में बुलाया था। इसके बाद से दोनों लापता था।
घटना के बाद युवती के परिजनों ने थाने में अशोक के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। परिजनों के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले फोन पर दोनों ने बताया था कि वे छत्तीसगढ़ में हैं और आगे संपर्क नहीं करने को कहा था। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया था।
पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रेमी जोड़ा ओडिशा से झारखंड के गुमला कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी गुमला पहुंचने वाले हैं।
गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि मृत युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


