डोडा, 29 अक्टूबर (khabarwala24)। स्पेशल क्राइम विंग कश्मीर (क्राइम ब्रांच कश्मीर) ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में बुधवार को छापेमार कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच ने जम्मू-कश्मीर के डोडा के तेंदला गंदोह गांव में यह तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी सामने आई है कि क्राइम ब्रांच कश्मीर (सीबीके) ने फरहत मलिक नाम के एक व्यक्ति के आवास पर छापा मारा। फरहत के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 के तहत पहले से एफआईआर दर्ज है।
एक बयान में कहा गया, “क्राइम ब्रांच की एक टीम कथित धोखाधड़ी के इस मामले में डोडा जिले के तेंदला गंडोह गांव में तलाशी ले रही है।”
यह मामला विदेश और देश में रोजगार के अवसर प्रदान करने के बहाने व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण के आरोपों से संबंधित है। विश्वसनीय जानकारी और जांच-संबंधी सुरागों के आधार पर अपराध शाखा कश्मीर की विशेष अपराध शाखा ने मामले से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री और साक्ष्य बरामद करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
अपराध शाखा कश्मीर की विशेष अपराध शाखा, जनविश्वास और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। बयान में कहा गया है कि आगे की जांच जारी है और जांच के साथ-साथ अतिरिक्त विवरण शेयर किए जाएंगे।
Previous articleगुणों का खजाना है शकरकंद, सेवन से शरीर रहेगा स्वस्थ
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


