नई दिल्ली, 24 नवंबर (khabarwala24)। बांग्लादेश में फरवरी, 2026 में आम चुनाव होने जा रहा है। हालांकि, चुनाव से पहले वहां हालात अच्छे नहीं मालूम हो रहे। शेख हसीना की सरकार की सत्ता से ‘हिंसक विदाई’ के बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ।
इसके बाद से बांग्लादेश में हालात काफी खराब हैं। आए दिन वहां पर हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, पुलिस यह कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है कि पहले अपराध के मामले दर्ज नहीं होते थे, लेकिन अब होते हैं।
बांग्लादेशी मीडिया ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले पूरे देश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि लॉ एंड ऑर्डर में जो गिरावट दिख रही है, वह असली हालात को नहीं दिखाती है।
पुलिस हेडक्वार्टर के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उनकी फोर्स चुनाव के दौरान पूरे देश में सुरक्षा बहाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने आगाह किया कि पिछले और अभी के आपराधिक आंकड़ों की तुलना गुमराह करने वाली हो सकती है। उन्होंने कहा, “पहले, कई अपराध की घटनाएं स्थानीय पुलिस स्टेशनों में रिकॉर्ड नहीं होती थीं। अब, लगभग हर घटना को डॉक्यूमेंट किया जा रहा है। इसलिए जब आप दोनों समय की तुलना करते हैं, तो ऐसा लग सकता है कि अपराध बढ़ गया है। लेकिन असल में, कई इलाकों में लॉ एंड ऑर्डर पहले से बेहतर है।”
अधिकारी ने समय पर केस रजिस्टर करने में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “पहले, मामले अक्सर ठीक से और समय पर रिकॉर्ड नहीं होते थे। अब, जब कोई घटना होती है, तो सोशल मीडिया तुरंत एक्टिव हो जाता है, जिससे पुलिस को केस तुरंत और सही तरीके से रजिस्टर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।”
बता दें, हाल ही में बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे ने दावा किया था कि मुख्य सलाहकार यूनुस के आदेश पर बांग्लादेश की जेल में बंद अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गैर-कानूनी तरीके से हत्या की जा रही है।
बीते कुछ दिनों में राजनीतिक दलों में भी आपसी तनाव देखने को मिल रहा है। नेता से लेकर शिक्षक और छात्र यूनुस सरकार से अपनी मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


