CLOSE

पत्नी को निर्वस्त्र कर पति ने पीटा, बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज धौलाना: थानांतर्गत एक गांव में पति की हैवानियत सामने आई है। आरोपित पति ने मकान का मुख्य गेट बंद करके पत्नी के साथ जबरदस्त मारपीट की। इसके बाद उसका वीडियो बनाया गया। इस दौरान शोर सुनकर पड़ोसी लोगों ने झांककर देखा तो उनके रोगंटे खड़े हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर आरोपित पति को गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया।

क्या है मामला

पीड़ित महिला ने लगभग पांच माह पहले जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जेठ को गिरफ्तार किया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। छेड़छाड़ के मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपित का साथ दिया था और पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पीड़ित अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। पिछले दिनों पति ससुराल में गया और पत्नी को गांव में ले आया था। इसके बाद से लगातार महिला पर जेठ के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके चलते रविवार की रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर पति ने महिला को बेल्ट और डंडों से पीटा। इस दौरान महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया। आरोप है कि आरोपित ने महिला को निर्वस्त्र अवस्था में पीटते हुए का वीडियो बनाया। मोहल्ले के लोगों के देखने की भनक लगने पर आरोपित ने महिला को कमरे में बंद कर दिया।

- Advertisement -

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह के अनुसार, इस तरह के कृत्य की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर आरोपित के घर दबिश दी गई और उसके गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में घटना का वीडियो मिला है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-