CLOSE

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में प्रवीण लोनकर गिरफ्तार, 16 मार्च तक की रिमांड

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 6 मार्च (khabarwala24)। बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने 13वें आरोपी प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 16 मार्च तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर के भाई और साजिश में शामिल प्रवीण लोनकर को आर्थर रोड जेल से हिरासत में लिया गया। प्रवीण लोनकर पहले से ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में जेल में बंद है। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने उसे मुंबई की विशेष मकोका कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 16 मार्च तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच के दौरान प्रवीण लोनकर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी पता चला कि प्रवीण लोनकर ने जेल में रहते हुए भी इस पूरे षड्यंत्र में अहम भूमिका निभाई थी। क्राइम ब्रांच की जांच में यह सामने आया कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक समेत कुल तीन हथियार एक अज्ञात स्थान पर छिपाकर रखे गए थे। इस जगह की जानकारी सिर्फ प्रवीण लोनकर को थी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, प्रवीण लोनकर के निर्देश पर आरोपी आसाराम फासले उस स्थान पर गया और वहां से तीनों बंदूकें निकालकर लाया। बाद में इन हथियारों को आरोपी स्वप्निल सकट को सौंप दिया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी और हथियार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पुणे मॉड्यूल की थी। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मॉड्यूल को प्रवीण लोनकर ही कोऑर्डिनेट कर रहा था।

मुंबई क्राइम ब्रांच अब प्रवीण लोनकर को इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इनमें पुणे और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से इस साजिश से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान प्रवीण लोनकर की भूमिका सामने आई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की पूछताछ के लिए कस्टडी मिली है। जांच जारी है और इस साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस का मानना है कि प्रवीण लोनकर की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और भी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-