CLOSE

झारखंड के पलामू में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जंगल से बरामद हुआ शव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पलामू, 22 मार्च (khabarwala24)। झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांकी थाना क्षेत्र में अपराधियों के दुस्साहस का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माड़न पंचायत के केरकी गांव निवासी 58 वर्षीय राजदेव पासवान की अज्ञात अपराधियों ने रविवार को जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात उस वक्त हुई जब राजदेव रोज की तरह जंगल में महुआ चुनने गए थे। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, राजदेव पासवान शुक्रवार सुबह घर से जंगल की ओर निकले थे। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान जंगल के भीतर राजदेव का खून से लथपथ शव बरामद हुआ, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

आनन-फानन में इसकी सूचना पांकी थाना पुलिस को दी गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

- Advertisement -

हालांकि, हत्या के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर संभावित पहलू, जिसमें आपसी रंजिश या अन्य विवाद शामिल हो सकते हैं, की बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने दावा किया है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

–khabarwala24

- Advertisement -

एसएनसी/एएस

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-