CLOSE

झारखंड: बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों से उपजी हिंसा पर प्रशासन सख्त, गिरफ्तारी की चेतावनी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

बोकारो, 14 फरवरी (khabarwala24)। झारखंड के बोकारो जिले में पिछले दिनों से बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण कुछ इलाकों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। इस स्थिति को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने इसे गंभीरता से लिया है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उपायुक्त ने जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर करीब 300 से ज्यादा अकाउंट्स सुनियोजित तरीके से ये अफवाहें फैला रहे हैं। इन संदिग्ध अकाउंट्स को चिन्हित करने का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन अकाउंट्स के एडमिन और पोस्ट करने वालों का पूरा सत्यापन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। घर-घर जाकर जांच की जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाली अपुष्ट जानकारी पर ध्यान न दें। जब तक प्रशासन द्वारा किसी सूचना की पुष्टि न की जाए, तब तक उस पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे शेयर करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को बच्चा चोर या किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

- Advertisement -

उपायुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले। जो कोई भी कानून-व्यवस्था भंग करेगा या खुद सजा देने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी तत्परता से काम करें, इलाके में सुरक्षा का माहौल बनाए रखें और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कदम उठाएं।

वहीं, प्रशासन ने बोकारो के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि अफवाहों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है। नागरिकों से सहयोग की उम्मीद जताई गई है, ताकि जिले में शांति बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-