CLOSE

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पीएम मोदी की एआई तस्वीर मामले में बिहार से आरोपी को किया गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 21 मार्च (khabarwala24)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिद्धनाथ कुमार के रूप में हुई है, जिसे बिहार के अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट को मामले की जांच सौंपी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सिद्धनाथ कुमार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए बनाया आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वह कथित तौर पर कई सोशल मीडिया अकाउंट चलाता था, जिनके जरिए उसने तस्वीर को इंटरनेट पर फैलाने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस को इस संबंध में शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। आईएफएसओ यूनिट ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने वाले आरोपी की लोकेशन पता की। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी के गांव में दबिश दी। इस कार्रवाई में आरोपी को मौलानाचक गांव स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया गया।

- Advertisement -

दावा है कि यह फोटो जनता को गुमराह करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के मकसद से बनाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने एआई टूल्स का इस्तेमाल करके ऐसी तस्वीरें बनाईं, जो अनजान यूजर्स को बिल्कुल असली लगती थीं। पीएम मोदी की तस्वीरों से जुड़े आरोपों के अलावा दिल्ली पुलिस का यह भी आरोप है कि आरोपी प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम्स तक पहुंच उपलब्ध कराने में भी शामिल था।

फिलहाल, बिहार में हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए नई दिल्ली ले जाया जा रहा है, जहां उससे लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल के दफ्तर में पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही, स्पेशल सेल फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गतिविधि के पीछे कोई आर्थिक मकसद था या कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-