CLOSE

Hardoi News: पत्नी की हत्या कर ससुराल पहुंचा युवक, बोला खेत से उठा लाओ शव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hardoi News Khabarwala24News Hardoi: उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के शाहाबाद में पति ने किसी विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। दोनों की शादी को अभी दो माह भी नहीं हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पति सीधे ससुराल पहुंचा और वहां पर साले को बहन का शव खेत से उठा लेने के लिए कहा। शाहाबाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला के परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

क्या है मामला

पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी के सूरतपुर निवासी विजय कुमार ने पुत्री चांंदनी की शादी 3 मई 2023 को सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी प्रवेश कुमार से हुई थी। विजय ने बताया कि चांदनी आठ दिन पहले ही मायके आई थी। सोमवार व मंगलवार को प्रवेश व चांदनी सेहरामऊ में मेला देखने आए थे।

Add

- Advertisement -

मेले में झूला झूलने के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। बताया कि मंगलवार को मेला देखने के बाद दोनों घर वापस आए। इसके बाद चांदनी ऑटो से शाहाबाद की ओर निकल पड़ी। पीछे से पति प्रवेश कुमार भी निकल गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर के पास प्रवेश कुमार ने चांदनी की गला दबाकर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद उन लोगों को हत्या की जानकारी दी थी।

दमाद पर साथियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप

नशे में होने के कारण प्रवेश को घर पर ही रोक लिया गया था। चांदनी की मां ने दामाद पर साथियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। प्रवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। मामले की जांच की जा रही है।

Hardoi news: पत्नी की हत्या कर ससुराल पहुंचा युवक, बोला खेत से उठा लाओ शव Hardoi news: पत्नी की हत्या कर ससुराल पहुंचा युवक, बोला खेत से उठा लाओ शव Hardoi news: पत्नी की हत्या कर ससुराल पहुंचा युवक, बोला खेत से उठा लाओ शव

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-