CLOSE

Hapur Police कोतवाली पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, रेलवे क्वार्टर में चल रही फैक्ट्री

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Police जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार देर रात गेट नंबर – 73 के पास खाली पड़े रेलवे क्वार्टर (खंडहर) में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मौके से आन डिमांड हथियारों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

फैक्ट्री से नौ तमंचे, एक पोनिया, चार अधबने तमंचे, समेत हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। हथियारों को आगामी लोग चुनाव में दहशत फैलाने वाले अराजक तत्वों को सप्लाई किया जाना था।

क्या है पूरा मामला (Hapur Police)

पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गेट नंबर – 73 के पास खाली पड़े रेलवे क्वार्टर (खंडहर) में कुछ आरोपी अवैध हथियार बना रहे हैं। सूचना के बाद वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी जिला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव जिसौरी का इमरान है।

- Advertisement -

पुलिस से बचने के लिए बदल देते थे ठिकाना (Hapur Police)

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ समय पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे क्वार्टर में हथियार बनाने शुरू किए थे। पुलिस से बचने के लिए वह कुछ दिनों के अंदर ही अपना ठिकाना बदल देते थे। पांच से सात हजार रुपए में तमंचा अपराधी लोगों को आॅन डिमांड हथियार बिक्री करते थे।

Hapur police कोतवाली पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, रेलवे क्वार्टर में चल रही फैक्ट्री Hapur police कोतवाली पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, रेलवे क्वार्टर में चल रही फैक्ट्री Hapur police कोतवाली पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, रेलवे क्वार्टर में चल रही फैक्ट्री Hapur police कोतवाली पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, रेलवे क्वार्टर में चल रही फैक्ट्री दिल्ली, हरियाणा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में मांग के हिसाब से हथियारों की तस्करी की जाती थी। पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिनके बारे में पुलिस जांच कर रही है।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-