Hapur Crime News बच्ची को दवा दिलाने गई महिला व बच्चों के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बच्ची को दवा दिलाने गई एक महिला और उसके बच्चों के साथ कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर चाकू से वार किया। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

थाना बाबूगढ़ के गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी धर्मवीरी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 13 नवंबर की शाम को वह अपनी बेटी की दवा दिलाने के लिए अपनी बहन अनिता के बेटे दीपक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम बछलौता में डाक्टर के यहां गई थी। आरोप है कि दवा लेकर जब वह वापस अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में गांव के जय शर्मा, राघव शर्मा, प्रशान्त शर्मा, उसकी माता मोना शर्मा व तीन व चार अज्ञात निवासी ग्राम होशदारपुर गढी ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया और मोटरसाइकिल से खीचकर उसे, उसकी बेटी व बहन के बेटे दीपक के साथ गाली गलौज कर जाति सूचक शब्द बोलकर मारपीट करने लगे । आरोप है कि आरोपियों ने बुरी तरह से लाठी व डंडों व चाकू से मारा जिससे उनके गंभीर चोटें आई है । पुलिस से शिकायत करते पर भुगत लेने तथा जान से मारने की धमकी दी ।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज (Hapur Crime News)

पुलिस ने बताया कि इस मामले में जय शर्मा, राघव शर्मा, प्रशांत शर्मा, मोना शर्मा व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

add
add

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-