Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपीपुरा में धौलाना तहसील में तैनात प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवर, नगदी चोरी कर ली। सुबह परिजन के उठने पर वारदात के बारे में जानकारी हो सकी।
जानकारी के अनुसार धौलाना तहसील में अनिल गिरि प्रशासनिक अधिकारी हैं और वह नगर के मोहल्ला गोपीपुरा में रहते हैं। कोतवाली में तहरीर देते हुए प्रशासनिक अधिकारी अनिल गिरि ने बताया कि 2 सितंबर की रात को वह अपनी पत्नी सुनीता व पुत्र केशव के साथ सोए हुए थे। 3 सितंबर की सुबह को पत्नी सोकर उठी तो उन्होंने देखा कि मैन गेट खुला हुआ है। कमरे के अंदर अलमारी खुली हुई है। जिसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये, लाखों रुपये के आभूषण गायब हैं।
चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।



