CLOSE

Hapur Crime News महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur:थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा फेस-2 में महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने के मामले में परिजन ने सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के परिजन का आरोप है कि सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया।

साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जिला मेरठ थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर के सतेंद्र ने बताया कि वर्ष 2013 में उसने पुत्री प्रीति शादी जिला बागपत के गांव रंछाड़ के मनीष से हुअा था। मनीष उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में उसकी तैनाती हापुड़ जिले में चल रही है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में वह डायल 112 पीआरवी पर तैनात है। सिपाही मनीष थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा फेस-2 स्थित एक किराए के मकान में प्रीति और दो पुत्रों के साथ रहता है। सोमवार को मनीष ने अपने कुछ साथियों के संग मिलकर प्रीति की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। वारदात के वक्त प्रीति के दोनों पुत्र ट्यूश्न पढ़ने गए थे। वापस लौटने पर बच्चों ने माता के शव को फंदे पर लटकता देखा था।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

आरोप है कि आए दिन मनीष आए-दिन प्रीति के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि इतना ही नहीं सिपाही ने घर के पास एक गैस एजेंसी पर काम करने आने वाली युवती से छेड़छाड़ कर दी थी। युवती ने थाने में शिकायत की थी। जिसकी जानकारी प्रीति को हो गई थी। सिपाही ने थाने में युवती व उसके परिजन से माफी मांगी थी। इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। परिजन का आरोप है कि सोमवार को मनीष ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर प्रीति की हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Hapur crime news महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज Hapur crime news महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज Hapur crime news महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज Hapur crime news महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज Hapur crime news महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज Hapur crime news महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज Hapur crime news महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज Hapur crime news महिला की मौत के मामले में सिपाही पर हत्या का मुकदमा दर्ज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-