CLOSE

Hapur Crime News : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर क्या लगाए आरोप?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur : यूपी के जनपद हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र की देवलोक कॉलोनी निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार की रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि नवविवाहिता एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई है।

क्या है पूरा मामला

नगर की देवलोक कॉलोनी निवासी पूजा कश्यप पुत्री राम सिंह कश्यप की शादी इस वर्ष 27 जून को हापुड़ की मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी आकाश कश्यप पुत्र राधेश्याम कश्यप के साथ हुई थी। शनिवार को महिला अपने मायके देवलोक कॉलोनी आ गई और उसने जहर खा लिया। पूजा को अचेत अवस्था में देखकर उसके परिजन ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पति पर दूसरी महिला से संबंध के आरोप

बताया गया कि नवविवाहिता एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ससुराल वालों को बताया है। सासाइड नोट में महिला का आरोप है कि उसके पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट समेत अन्य सबूतों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Hapur crime news : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर क्या लगाए आरोप? Hapur crime news : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर क्या लगाए आरोप? Hapur crime news : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर क्या लगाए आरोप? Hapur crime news : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर क्या लगाए आरोप? Hapur crime news : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर क्या लगाए आरोप? Hapur crime news : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर क्या लगाए आरोप? Hapur crime news : जहर खाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति पर क्या लगाए आरोप?

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-