Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur:थाना बाबूगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 18 बाइक बरामद की है।
सीओ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को अटूटा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की 18 मोटर साइकिल, फर्जी नम्बर प्लेट व दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं।
दिल्ली -एनसीआर में करते थे वारदात
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा जनपद हापुड़ व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से सुनसान जगह पार्क मॉल/घरों के बाहर खड़ी मोटर साइकिल (अधिकतर स्पलेन्डर मोटर साइकिल) को चोरी करते थे तथा चोरी की गई मोटर साइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर एवं उनके पार्ट्स को निकालकर बेचते थे।
यह हैं पकड़े गए आरोपी
वीर सिंह खागी निवासी ग्राम कोकापुर की मढैया थाना आदमपुर जिला अमरोहा
सुशील निवासी ग्राम जुझारपुर थाना सैदनगली जिला अमरोहा
धर्मपाल निवासी ग्राम हाजीपुरा थाना नगली जिला अमरोहा
शेर सिंह निवासी हाजीपुर तरारा थाना सैदनगली जिला अमरोहा
यह किया गया बरामद
चोरी की 18 मोटर साइकिल (कीमत करीब 12 लाख रुपये)
फर्जी नम्बर प्लेट
दो अवैध चाकू



