Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur : यूपी के जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं विद्युत तार चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को दौताई नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
शातिर अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के विद्युत तार चोर अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद हापुड व मेरठ में विद्युत तार चोरी से संबंधित करीब पांच दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
यह किया गया बरामद
22 कुंतल विद्युत तार कीमत करीब (09 लाख रुपये)
विद्युत तार काटने के उपकरण
अवैध असलहा
घटना में प्रयुक्त दो महिन्द्रा पिकअप
यह हैं पकड़े गए आरोपी
सारिक निवासी रसूलनगर अली मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ
साजिद निवासी गली नं0 10 जन्नत मस्जिद के पास थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ
लईक निवासी ई 13 बी 494 जेजे कॉलोनी न्यू सीलमपुर दिल्ली
मोहसिन निवासी अमरसिंहपुर थाना परीक्षतगढ़ जनपद मेरठ
करीम उर्फ कुदडी निवासी जाहिदपुर थाना लोहियानगर जनपद मेरठ



