CLOSE

Hapur Crime News: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1.10 लाख की ठगी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur : थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला से पार्ट टाइम जॉब दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने करीब 1.10 लाख रुपये ठग लिए। मामले की जानकारी पर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानिए क्या है पूरा मामला

थाने में दी तहरीर में नवज्योति कालोनी की महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास एक नंबर से मैसेज आया था। मैसेज करने वाले युवक ने अपना नाम मीर बताया था। उसने पीड़िता को पार्ट टाइम जाब का आफर दिया। झांसे में आकर पीड़िता इसके लिए तैयार हो गई। इसके बाद युवक ने उसे एक टेलीग्राम पर बने ग्रुप में जोड़ दिया। उसमें कुल ३११ लोग जुड़े थे। इसके बाद पीड़िता को इंस्टाग्राम आईडी पर लाइक करने का काम दिया गया। एक बार लाइक करने पर पीड़िता को पांच रुपये देने तय हुए। आरोपी ने पीड़िता को बताया कि इस काम के लिए उसे सिक्योरिटी के तौर पर 47000 रुपये जमा करने होंगे। भरोसा कर पीड़िता ने आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में आनलाइन 47000 रुपये की पेमेंट कर दी। आरोपी ने बताया कि उनकी कंपनी में पीड़िता का खाता खुल चुका है और वह अपना काम शुरू कर सकती है। इसके बाद पीड़िता ने पति को इस बारे में बताया। पति ने ठगी की आशंका जताते हुए आरोपी से रुपये वापस करने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने बताया कि जब तक पीड़िता के खाते में 1.50 लाख रुपये नहीं हो जाते तब तक रुपये नहीं निकाले जा सकते हैं। इस पर पीड़िता ने 63667 रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ ही देर बार उसकी टेलीग्राम आईडी ब्लाक कर दी गई।

क्या कहती हैं पुलिस

थाना देहात के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

Hapur crime news: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1. 10 लाख की ठगी Hapur crime news: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1. 10 लाख की ठगी Hapur crime news: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1. 10 लाख की ठगी Hapur crime news: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1. 10 लाख की ठगी Hapur crime news: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1. 10 लाख की ठगी Hapur crime news: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1. 10 लाख की ठगी Hapur crime news: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1. 10 लाख की ठगी Hapur crime news: पार्ट टाइम जाॅब दिलाने के नाम पर 1. 10 लाख की ठगी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-