CLOSE

Hapur Crime News : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur : कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर ग्राम निजामपुर के पास रेलवे लाइन पर मिले शव के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी उमेश तोमर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 11 सितंबर की शाम को उसका सगा भाई प्रदीप तोमर (35 वर्ष) घर पर अपनी पत्नी मोनिका व माता विमलेश से यह कहकर गया था कि उसे खेत की जमीन के मामले मे गांव निवासी ओमप्रताप का लड़का बुलाने आया था। उसके कहा कि ओमप्रताप, नरेश तोमर, सुधीर और सूरजभान ने खेत पर बुलाया है। कई दिन से इनकी खबर आ रही है मैं इनसे मिलकर आता हूं।
पीड़ित ने बताया कि जब वह काफी देर तक नही आया तो उसकी माता ने उसे फोन करके बुलाया तो वह और उसका भाई अविनाश, सुरेन्द्र सिंह, मुरारी सिह व संजीव तोमर व अन्य और लोग भाई की तलाश करने के लिए खेत की तरफ गए तो रेलवे फाटक पर चौकीदार ने बताया कि कुछ दूरी पर एक लाश पड़ी हुई है। वह लोग मौके पर पहुंचे तो उनके खेत से करीब 200 मीटर दूरी पर रेलवे लाईन के पास उसके भाई का शव पड़ा था। जिसके सिर पर गंभीर चोट थी, सिर फटा हुआ था खून से लथपत था । भाई का फोन खेत में ही पड़ा मिला । पीड़ित ने बताया कि रंजिश के कारण उसके भाई की हत्या की गई है।
इस मामले में पुलिस ने निजामपुर निवासी ओमप्रताप, नरेश तोमर, ग्राम कस्तला थाना पिलखुवा निवासी सुधीर और सूरजभान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर प्रदीप की मौत से परिजन में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। परिजन का आरोप है कि आरोपियों ने हत्या कर प्रदीप का शव रेलवे लाइन के पास इसलिए फेका ताकि हत्या को आत्महत्या दर्शाया जा सके। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hapur crime news : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू Hapur crime news : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू Hapur crime news : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू Hapur crime news : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू Hapur crime news : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू Hapur crime news : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू Hapur crime news : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू Hapur crime news : प्रदीप हत्याकांड में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-