Hapur Khabarwala 24 News Hapur : कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी बिट्टू हत्याकांड के मामले में परिजन बुधवार को कोतवाली पहुंचे। जहां हत्यारापियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार की सुबह को बिट्टू के परिजन और मोहल्लावासी कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात कर हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। मृतक की मां ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके बेटे की हत्या करने वालों के सख्त सजा दिलाई जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दोषियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस के आश्वासन पर लोग वापस लौटे।
क्या है मामला
मोहल्ला जरूपनगर कालोनी निवासी बिट्टू रविवार को मोहल्ले के ही भारत व अंकित के साथ ई-रिक्शा में बैठकर गांव दादरी स्थित एक व्यक्ति के नलकूप पर पहुंचा था। जहां तीनों ने बैठकर शराब पी थी। इस दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए अंकित व भारत ने ईंट से मुंह कुचलकर बिट्टू की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी नलकूप से करीब 200 मीटर दूर स्थित ईंख के खेत में बिट्टू के शव को फेंक कर अपने-अपने घर चले गए। बिट्टू के लापता होने पर परिजन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। मंगलवार को बिट्टू का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर आनन फानन में दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।



