खबरwala 24 न्यूज हापुड़: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीनगर में शनिवार की रात को दो पक्षों के बीच हुए पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली की मोहल्ला रफीकनगर में बिलाल मस्जिद के पास झगड़ा और फायरिंग हो रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा की दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर पथराव कर फायरिंग कर रहे थ। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ था। इसी बीच सीओ अशोक कुमार सिसोदिया और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय मौके भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को संभाला। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -


