बठिंडा, 19 सितंबर (khabarwala24)। बठिंडा के गांव रायके कलां में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम को भी निशाना बनाया गया। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। तनाव बढ़ने के कारण पुलिस की तरफ से भी हवाई फायरिंग की गई।
एक स्थानीय निवासी जशनदीप सिंह ने बताया कि वे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी कुछ लोग भागते हुए उनके घर में घुस गए। उनके पीछे गांव के 100 से अधिक लोगों की भीड़ थी, जो इन लोगों को मारने-पीटने के इरादे से आई थी। घर में घुसे लोगों ने अंदर से कुंडी लगा ली थी। इसके बाद गांववालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।
मामले को लेकर डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नंदगढ़ थाना पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। विवाद का कारण कुछ शरारती तत्व थे, जो नशे में थे और शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर विवाद को और बढ़ा दिया।
डीएसपी के अनुसार, सूचना पर एसएचओ और उनकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत हमलावरों ने एसएचओ की बात मानने के बजाय पुलिस पार्टी पर तेजधार हथियारों, कृपाण, पत्थरों और ईंटों से हमला कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद हमलावर भाग गए।
डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि इस हमले में एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना नंदगढ़ में एसएचओ के बयान के आधार पर 7 नामजद व्यक्तियों और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


