CLOSE

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश घायल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज पिलखुवा : कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच रिलायंस रोड पर रविवार की रात आमने-सामने गोली चली। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल सहित पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और दिल्ली से करीब बीस दिन पहले से चोरी की गई कार बरामद हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार की रात रिलायंस राेड पर चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान धौलाना की तरफ से एक कार संदिग्ध हालत में आती हुई दिखाई दी। कार को रोकने के लिए इशारा किया गया, लेकिन बदमाशों ने कार राेकने की बजाय उसकी गति बढ़ा दी और आगे जाकर कार को रोककर बदमाश खेतों की ओर दौड़ पड़े।

पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में नवीन उर्फ नवीना के पैर में गोली लगी है। नवीन मंगोलपुरी दिल्ली का रहने वाला है। जबकि दूसरा बदमाश अमन पीरागढ़ी दिल्ली का रहने वाला है। बरामद कार पीरागढ़ी दिल्ली से चोरी की गई थी। घायल बदमाश का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। पुलिस बदमाशों का अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी कर रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-