CLOSE

Crime News दो शातिर ठग गिरफ्तार, 17500 रुपये बरामद

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24News Hapur Crime News :नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति से 50000 रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार कट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि 11 मार्च को आदर्श नगर कालोनी का दिनेश कुमार थैले में एक लाख रुपये लेकर किसी व्यक्ति को देने के लिए भगवती गंज जा रहा था। घर से निकलते ही दो व्यक्ति उसे मिले थे। जिन्होंने पीड़ित से 500 रुपये खुले देने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने खुले रुपये निकालने के लिए थैले में हाथ डाला। वैसे ही आरोपियों ने 50000 रुपये की एक गड्डी थैले से साफ कर दी थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

जांच के दौरान पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जिला बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के चिट्ठा का शहजाद और जिला मेरठ के थाना जानी के जानी खुर्द का मजहर है। काफी समय से पुलिस दोनों अारोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अारोपियों के पास से 17500 रुपये बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

Crime news दो शातिर ठग गिरफ्तार, 17500 रुपये बरामद

Crime news दो शातिर ठग गिरफ्तार, 17500 रुपये बरामद

Crime news दो शातिर ठग गिरफ्तार, 17500 रुपये बरामद

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-