CLOSE

Crime News जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

KHABARWALA24NEWSSIMBHAOLI Crime News खेत की जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर तमंचा सिर पर तान कर हत्या करने दी धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्राम सेना निवासी अली हसमत ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके खेत की जमीन जिसका खाता स. 921 जोकि मुरादपुर गांव में स्थित है। उसने अपने खेत के साईड में दो गज जमीन सरकारी टूबल का पानी आने के लिए नाली बनाने के लिये छोड़ी हुई थी। उसके खेत के बराबर में आमिल निवासी मुरादपुर का खेत है। आरोप है कि आरोपी आमिल ने उसके द्वारा छोड़ी गई जमीन को अपने खेत में मिला लिया। आरोपी से खेत की जमीन को छोड़ने को कहा तो उसने गाली गलौज कर तमंचा सिर पर तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर वह काफी भयभीत है।
पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-