Crime News नौ दिन के मासूम को छोड़ नेपाल भागे माता पिता, मासूम की 20 दिन बाद मौत

Crime News Khabarwala24 News Lucknow : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इलाज के लिए लाए गए नवजात शिशु को उसके माता-पिता अस्पताल में छोड़कर नेपाल भाग गए। काफी तलाशने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान बच्चे की इलाज के दौरान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Crime News Khabarwala24 News Lucknow : इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इलाज के लिए लाए गए नवजात शिशु को उसके माता-पिता अस्पताल में छोड़कर नेपाल भाग गए। काफी तलाशने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, नेपाल की रहने वाली महिला को बीते माह नेपाल में प्रसव हुआ था। बच्चे के पेट व सांस की नली आपस में जुड़ी थी। परिजन नेपाल से बच्चे को लेकर लखनऊ आए। बच्चे को पहले निजी अस्पताल में दिखाया, फिर बच्चे की हालत गंभीर बताकर ट्रॉमा रेफर कर दिया। जब नवजात को ट्रॉमा सेंटर लाया गया तब वह 9 दिन का था। चिकित्सकों ने जांच पड़ताल बाद ऑपरेशन की सलाह दी। परिजन इलाज की रकम जुटाने की बात कहकर नेपाल चले गए। बताया गया था कि वह पैसे लेकर वापस आएंगे। बच्चे को उन्होंने अस्पताल में ही छोड़ दिया। जब वे नहीं लौटे तो भर्ती के दो दिन बाद डॉक्टरों ने बच्चे की मुफ्त सर्जरी कर दी। जिसके बाद से बच्चा एनआईसीयू में भर्ती था।

Crime news नौ दिन के मासूम को छोड़ नेपाल भागे माता पिता, मासूम की 20 दिन बाद मौत
मासूम की 20 दिन बाद हुई मौत

फिर 20 दिन बाद यानि, रविवार को सुबह इलाज दौरान बच्चे की मौत हो गई। चिकित्सक और स्टॉफ ने बच्चे की फाइल पर लिखे नंबर पर कई बार कॉल किया मगर बातचीत नहीं हो सकी। ट्रॉमा प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, अभी तक न तो बच्चे के अभिभावक आए और न ही उन्होंने फोन पर कोई बातचीत हो सकी है।

- Advertisement -

परिजनों से नहीं हो पाया संपर्क

KGMC ट्रामा सेंटर के अधिकारियों के अनुसार बच्चे की परिजनों से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि, बच्चे का फ्री में इलाज भी किया गया। फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका।

Crime news नौ दिन के मासूम को छोड़ नेपाल भागे माता पिता, मासूम की 20 दिन बाद मौत Crime news नौ दिन के मासूम को छोड़ नेपाल भागे माता पिता, मासूम की 20 दिन बाद मौत Crime news नौ दिन के मासूम को छोड़ नेपाल भागे माता पिता, मासूम की 20 दिन बाद मौत

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-