Crime News Khabarwala24 News Hapur : जनपद के थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध हथियार सप्लाई करने जा रहे चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए हैं।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध हथियार सप्लाई करने जा रहे चार अभियुक्तों को पुलिस ने बक्सर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है

यह हैं पकड़े गए आरोपी
पंकज निवासी ग्राम घाट पांचली थाना परतापुर जनपद मेरठ संजय निवासी ग्राम गनौरा शेख थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर व हाल निवासी ग्राम घाट पांचली थाना परतापुर जनपद मेरठ आदित्य उर्फ काले निवासी ग्राम पांचली थाना जानी जनपद मेरठ गौरव निवासी ग्राम घाट पांचली थाना परतापुर जनपद मेरठ

यह किया गया बरामद
दो अवैध पिस्टल, कारतूस
एक अवैध तमंचा, कारतूस
एक अवैध चाकू

40-45 हजार में पिस्टल, 5-6 हजार रुपये में बेचते थे तमंचा
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण प्रत्येक पिस्टल को करीब 40 से 45 हजार व प्रत्येक तमंचा 5 से 6 हजार रुपये में आपराधी प्रवृति के लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे।



