CLOSE

Crime News कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत… आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Kannauj: Crime News यूपी के जनपद कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें सिपाही सचिन राठी को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिपाही की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। उधर , इस वारदात से पुलिस महकमे में भी अफरा तफरी मची हुई है। हालांकि, घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना और उसके बेटे को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद वे भाग रहे थे।

क्या था पूरा मामला (Crime News)

आपको बता दें कि मामला थाना बिशुनगढ क्षेत्र के ग्राम धरनी धीरपुर नगरिया का है, जहां बीते दिन शाम पांच बजे के करीब थानाध्यक्ष पारुल चौधरी पुलिस बल के साथ हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना यादव के घर उसको गिरफ्तार करने पहुंचे थे। जैसे ही पुलिस के आने की भनक अशोक को लगी तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती इस बीच सिपाही सचिन राठी की जांघ में गोली लग गई, जिसके बाद वह वहीं गिर गया। वहां साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही सचिन को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पैर में गोली लगने से दोनों आरोपी हुए घायल (Crime News)

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव के मकान की घेराबंदी कर दी. लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए हिस्ट्रीशीटर और उसका बेटा वहां से भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसको रोकना चाहा तो जवाब में उसने पुलिस टीम पर फिर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

शातिर अपराधी है हिस्ट्रीशिटर (Crime News)

पुलिस के अनुसार एक आरोपी के विरूद्ध कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। उसपर हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट के 20 से अधिक मुकदमें पंजीकृत है। यह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। सोमवार शाम पुलिस की संयुक्त टीम उसकी गिरफ्तारी हेतु उसके घर गई थी। लेकिन जब पुलिस उसके घर पहुंची तो इसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें थाना बिशुनगढ़ के आरक्षी सचिन राठी के पैर में गोली लग गई थी। आरोपियों के पास से दो तमंचे और घर से एक डबल बैरल रायफल व बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

सीसीटीवी से लैस घर

हिस्ट्रीशीटर अशोक ने गांव के बाहर खेत में आलीशान मकान बना रखा है, जिसमें चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आशंका है कि घर के अंदर से वह सारी गतिविधियां देख रहा था। पुलिस की मानें तो जिस तरफ भी टीम का मूवमेंट होता था, वह उसी तरफ गोली चलाता रहा।

Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला

Add
Add

Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला Crime news कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही की मौत... आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-