CLOSE

crime news Dowry उत्पीड़न का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पति ने दी तीन तलाक देने की धमकी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24newsHapur crime news : थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने Dowry दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पति ने महिला को तीन तलाक की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव बड़ौदा सिहानी की एक महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में उसका निकाह जिला मेरठ के थाना भावनपुर के गांव जेई निवासी साकिब के साथ था। निकाह के कुछ समय बाद ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त Dowry दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर न बिगड़े, इस कारण पीड़िता यातनाएं सहती रही। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर कुछ माह पहले पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने महिला को बेरहमी से पीटा। मारपीट में महिला घायल हो गई।

इसके बाद पीड़िता को घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर पीड़िता ने परिजन को आपबीती सुनाई। आरोप है कि दो दिन पहले पति ने महिला को तीन तलाक की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में साकिब, सलीम और अब्बासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Crime news dowry उत्पीड़न का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पति ने दी तीन तलाक देने की धमकी Crime news dowry उत्पीड़न का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पति ने दी तीन तलाक देने की धमकी Crime news dowry उत्पीड़न का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पति ने दी तीन तलाक देने की धमकी

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-