CLOSE

Crime News नाले में मिला घर से गायब हुए युवक का शव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास नाले में एक युवक का रविवार को शव मिला। मृतक की शिनाख्त कराने पर पता चला कि वह थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरैल से गौरव बाना है। वह करीब 11 दिन पूर्व घर से लापता हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

क्या है पूरा मामला (Crime News)

मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास नाले में एक युवक का रविवार को शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर मृतक की शिनाख्त कराई। पता चला कि मृतक ग्राम गिरधरपुर तुमरैल निवासी गौरव है। गांव गिरधरपुर तुमरैल निवासी सतेंद्र उर्फ सतीश ने बताया कि उनका पुत्र गौरव बाना 17 जनवरी की सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने 21 जनवरी को थाना हाफिजपुर पहुंचकर अपने पुत्र गौरव बाना की गुमशुदगी दर्ज कराई। शव मिलने की सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों से शिनाख्त कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

परिजन का रो रोकर बुरा हाल (Crime News)

मृतक के पिता ने बताया कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी अनीता व दो बच्चे राघव व गुडिय़ा को छोड़ गया है। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि नाले में मिले शव की शिनाख्त गौरव बाना के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह नशा करने का आदी था।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-