crime news haryana police के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24newsHapur crime news  : दहेज उत्पीड़न के मामले में 18 मार्च को दबिश देने के लिए थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर में पहुंची haryana police हरियाणा पुलिस टीम पर महिला अधिवक्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यायालय के अादेश पर थाना देहात पुलिस ने टीम में शामिल पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

क्या था मामला

haryana हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सुरेश पाल की पुत्री अंशु की शादी चार दिसंबर 2011 को थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर के विपिन के साथ हुई थी। नौ मई 2022 को अंशु ने फरीदाबाद के महिला थाना में पति समेत ससुराल पक्ष के संजीव, धनदेवी, मोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। चार मार्च 2023 को नामजद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद के महिला थाने से हेड कांस्टेबल सम्मत, रेनू, सतीश व कांस्टेबल नरेश 18 मार्च की दोपहर गांव मुरादपुर में दबिश दी थी। haryana police हरियाणा पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में हरियाणा पुलिस की तहरीर पर अधिवक्ता मोनिका और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

अधिक्ताओं ने कई दिन तक किया था प्रदर्शन

इस मामले में महिला अधिवक्ता के पक्ष में अधिवक्ताओं ने कई दिन प्रदर्शन किया था। महिला अधिवक्ता का आरोप था किharyana police  हरियाणा पुलिस टीम के सदस्यों ने उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की थी। इस दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया था। मामले में उन्होंने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की लेकिन लेकिन हरियाणा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके बाद उन्होंने न्यायालय में गुहार लगाई थी। न्यायालय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के थाना हापुड़ देहात पुलिस को आदेश दिए थे।

- Advertisement -

क्या कहते हैं सीओ

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर haryana police के हेड कांस्टेबल सम्मत, रेनू, सतीश व कांस्टेबल नरेश और एक अज्ञात सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-