CLOSE

Bulandshahr news: मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, 12 दिन पहले ही काम पर रखा था

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Bulandshahr news Khabarwala 24 News Bulandshahr : मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। अरनिया थाना पुलिस ने साइको किलर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी वर्ष 2016 में भी एक बच्चे का अपहरण कर हत्या चुका है। आपको बता दें कि कि बुलंदशहर पुलिस ने यहां से अपह्त मासूम बच्चे का शव अलीगढ़ से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

12 दिन पहले ही काम पर आया था आरोपी

बुलंदशहर जनपद के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी किसान राजेश चौहान के यहां करीब 12 दिन पहले एक व्यक्ति आया था। जिसने खुद को भूखा बताया और उनसे रोटी मांगी थी। इस पर किसान राजेश चौहान ने अपने घरेलू कार्य करने के लिए रख लिया था। गत 15 जून की दोपहर को वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकला था और उसके साथ किसान का सात वर्षीय बेटा चिराग भी था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बच्चे के वापस न लौटने पर परिजन परेशान हो गए, काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस पर परिवार को पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई।

Bulandshahr news: मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, 12 दिन पहले ही काम पर रखा था

पुलिस को मिली आरोपी के बारे में सूचना

आरोपी की तलाश में पुलिस ने दर्जनों स्थानों पर सीसीटीवी भी खंगाले गए। सोमवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी आलोक जाटव उर्फ चंदर पुत्र रामचंद्र निवासी गांव सिया खास थाना जवां अलीगढ़ के अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे से होकर बाइक से जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, आरोपित गांव ईसनपुर निकट पुलिस को मिल गया। आरोपी के पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

- Advertisement -

मासूम चिराग का शव शव को अलीगढ़ में दबाया

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे की हत्या कर शव को अलीगढ़ जनपद के थाना चंडोस क्षेत्र में दफना दिया है। हालांकि हत्या क्यों की गई। यह अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।

15 लाख की मांगी थी फिरौती

पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश ने बच्चे के पिता को 17 जून को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगी थी। जल्द पैसे का इंतजाम करने की धमकी दी। आरोपित बच्चे को अपहृत करने के दौरान उसके पिता का मोबाइल भी साथ ले गया था उसे फोन से पीड़ित पिता को कॉल किया था।

खेत में मिला मासूम चिराग का शव

बुलंदशहर से अपहृत सात वर्षीय बच्चे का शव अलीगढ़ के चंडौस क्षेत्र के गांव टीकरी में ज्वार के खेत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

आरोपित की पत्नी पर किया हमला

शव की तलाश करने के लिए पुलिस आरोपी की पत्नी को भी साथ ले गई थी। पुलिस जीप में आरोपी की पत्नी को देखकर भीड़ ने हमला बोल दिया। बमुश्किल आरोपी की पत्नी को पुलिस ने भीड़ से बचाया।

आरोपी आलोक ने 2016 में भी किया था मासूम का अपहरण

पुलिस ने बताया कि अरनिया क्षेत्र से बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी ने 2016 में भी छतारी क्षेत्र में एक मासूम का अपहरण किया था और 5 लाख की फिरौती मांगी थी। आलोक उर्फ चंदर सनकी किस्म का व्यक्ति है। पूछताछ में बताया कि अपहृत बच्चे की हत्या कर अलीगढ़ में शव दफना दिया है। आरोपित ने छातारी क्षेत्र 2016 में इसी तरह बच्चे के अपहरण के मामले में आरोपी आलोक को आजीवन कारावास की सजा है। इसके बावजूद आलोक ने पीड़ितों से समझौता कर जेल से बाहर आ गया और इस वारदात को अंजाम दे दिया।

Bulandshahr news: मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, 12 दिन पहले ही काम पर रखा था Bulandshahr news: मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, 12 दिन पहले ही काम पर रखा था Bulandshahr news: मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, 12 दिन पहले ही काम पर रखा था

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-