CLOSE

Accident news ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, गुस्साएं ग्रामीणों ने किया हंगामा, सीओ ने मौके पर पहुंच कर स्वजन को किया शांत

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24NewsGarhmukteshwar(इमरान अली) Accident news: बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक गांवों में चाट बेचकर घर लौट रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को स्याना मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची सीओ ने परिजन को जैसे तैसे कर समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला शांत किया।

गांव सदरपुर निवासी नेक सिंह चाट बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था । रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार की शाम को वह साइकिल से सवार होकर चाट बेचने के बाद वापस घर लौट रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर पीछे से आए ट्रक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पतल में डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मृतक के शव को गढ़ से स्याना मार्ग पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ स्तुति सिंह मौके पर पहुंची और परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-