Car Washing Rule in Gurugram : साफ पानी से धोई कार तो भरने होंगे 5000 रुपये, बेंगलुरु के बाद गुरुग्राम में भी नियम लागू

Khabarwala 24 News New Delhi : Car Washing Rule in Gurugram अगर आप साफ पानी से कार की धुलाई कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। गुरुग्राम के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने साफी पानी को बर्बाद करने वालों पर रोक लगाने के लिए ये फैसला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Car Washing Rule in Gurugram अगर आप साफ पानी से कार की धुलाई कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। गुरुग्राम के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने साफी पानी को बर्बाद करने वालों पर रोक लगाने के लिए ये फैसला लिया है, जिससे गुरुग्राम के ज्यादातर हिस्सों की पानी की समस्या को सुलझाया जा सके। बेंगलुरु में भी साफ पानी से कार धोने वालों के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

क्या है यहां का नया नियम (Car Washing Rule in Gurugram)

गुरुग्राम के नागरिक निकाय (Civic Body) ने गुरुग्रामवासियों से कहा है कि सुबह पांच बजे से लेकर नौ बजे के बीच में पीने योग्य पानी से अपने वाहन की धुलाई न करें। अगर कोई भी व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करेगा तो पांच हजार रुपये का फाइन लगाएगा। वहीं, अगर दोबारा कानून को तोड़ा तो उस घर का पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उस को 5000 रुपये जुर्माने के तौर पर भरने पड़ेंगे और पानी का कनेक्शन जुड़वाने के लिए 1000 रुपये अलग से देने होंगे।

- Advertisement -

पानी बचाने के ठोस कदम (Car Washing Rule in Gurugram)

गुरुग्राम के नागरिक निकाय के मुताबिक, सप्लाई लाइन में मोटर और पंप की लगातार इंस्टॉलेशन से गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में पानी की कमी देखने को मिल रही है। गुरुग्राम के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर नरहारी सिंह बैंगर ने बताया कि नागरिक निकाय पूरे गुरुग्राम में गैर-कानूनी कार वॉशिंग सेंटर का भी पता लगा रहा है। नागरिक निकाय का उद्देश्य इन सेंटर्स का पता लगाकर उन्हें बंद कर देना है। इन कार वॉशिंग सेंटर के पानी के कनेक्शन को भी काट दिया जाएगा।

बेंगलुरु में लागू है ये नियम (Car Washing Rule in Gurugram)

कर्नाटक वॉटर सप्लाई और सीवर बोर्ड ने मार्च 2024 में ही इस नियम को लागू कर दिया था। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हाल ही में पानी की कमी को लेकर खबर सामने आई थी। बेंगलुरु में ग्राउंड वॉटर लेवल अपने निचले स्तर पर पहुंच गया था। इसके लिए वहां के नागरिक निकाय ने पीने योग्य पानी से कार धोने के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का ऐलान किया और इस नियम को लागू किया गया।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News