Tata Group गुजरात के धोलेरा में एक सेमीकंडक्टर कारखाने का निर्माण करेगा, फोन से लेकर गाड़ियां तक सब होगा सस्ता

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Tata Group टाटा समूह गुजरात के धोलेरा में एक सेमीकंडक्टर कारखाने का निर्माण करेगा। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “सेमीकंडक्टर फैब के लिए बातचीत पूरी होने वाली है और 2024 में इसे शुरू करेंगे।” वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) के यहां आयोजित 10वें संस्करण में उन्होंने कहा कि टाटा समूह ने एक संकल्प किया जो पूरा होने वाला है। समूह दो महीने में साणंद में लिथियम आयन बैटरी बनाने के लिए 20 गीगावॉट की गीगाफैक्टरी शुरू करने वाला है। सम्मेलन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और रहेगी।

कुल निवेश का 1/3 हिस्सा गुजरात में (Tata Group)

अंबानी ने कहा, “रिलायंस ने पिछले सिर्फ 10 वर्ष में पूरे भारत में विश्व स्तरीय संपत्ति तथा क्षमताएं स्थापित करने में 150 अरब अमेरिकी डॉलर (12 लाख करोड़) से अधिक का निवेश किया है। इसमें से एक तिहाई से अधिक निवेश केवल गुजरात में किया गया।” उन्होंने कहा कि रिलायंस गुजरात को हरित वृद्धि में वैश्विक नेता बनाने में योगदान देगा। उनकी कंपनी रिलायंस हजीरा में भारत की पहली विश्व स्तरीय कार्बन फाइबर सुविधा स्थापित करेगी।

बड़ी संख्या में होगा नौकरियों का सृजन (Tata Group)

मुकेश अंबानी ने कहा, “हम 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी के जरिए गुजरात की आधी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लक्ष्य में मदद करेंगे।” उन्होंने कहा, “रिलायंस ने जामनगर में 5,000 एकड़ में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में नौकरियों का सृजन होगा और हरित उत्पाद तथा सामग्रियों का उत्पादन संभव होगा जो गुजरात को हरित उत्पादों का अग्रणी निर्यातक बना देगा।”

- Advertisement -

शिक्षा, खेल और कौशल ढांचे में सुधार (Tata Group)

उन्होंने कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए भारत की दावेदारी के लिए रिलायंस तथा रिलायंस फाउंडेशन गुजरात में कई अन्य साझेदारों के साथ मिलकर शिक्षा, खेल और कौशल के बुनियादी ढांचे में सुधार करेंगे जो विभिन्न ओलंपिक खेलों में कल के चैंपियन को तैयार करेंगे। अंबानी ने कहा, “दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक 35000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक सकती. मुझे लगता है अकेले गुजरात ही तबतक 3000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”

add
add

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-