BJP भाजपा ने खेला सोशल इंजीनियरिंग कार्ड, अनुभवी और पुराने चेहरों के सहारे लड़ेगी चुनाव, पश्चिमी उत्तर में खेला सतेंद्र सिसोदिया पर कार्ड

Khabarwala24News: भाजपा (BJP)ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें सोशल इंजीनियरिंग कार्ड खेला गया है। इसमें अनुभवी और पुराने चेहरों को जगह दी गई है, ताकि आगामी चुनावों में भाजपा का परचम लहराया जा सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता सतेंद्र सिसोदिया को सौंपी गई है। सिसोदिया प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News: भाजपा (BJP)ने शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें सोशल इंजीनियरिंग कार्ड खेला गया है। इसमें अनुभवी और पुराने चेहरों को जगह दी गई है, ताकि आगामी चुनावों में भाजपा का परचम लहराया जा सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता सतेंद्र सिसोदिया को सौंपी गई है। सिसोदिया प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की पुरानी टीम में क्षेत्रीय महामंत्री और उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं और उनके काफी करीबी माने जाते हैं।

कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री

भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 16 नेताओं को बतौर मंत्री समाहित किया है। एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और एक प्रभारी (प्रकोष्ठ एवं विभाग) नियुक्त किया गया है।

इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गौतमबुद्ध नगर की नोएडा सीट से विधायक पंकज सिंह को एक बार फिर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लखनऊ से विजय बहादुर पाठक, मेरठ से कांता कर्दम, लखनऊ से संतोष सिंह, कानपुर से सलिल विश्नोई, गौतमबुद्ध नगर से सुरेंद्र सिंह नागर, मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी, आजमगढ़ से नीलम सोनकर, कानपुर से कमलावती सिंह, कासगंज से ब्रिज बहादुर, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, हाथरस से दिनेश कुमार शर्मा, कानपुर से मानवेंद्र सिंह, बहराइच से पदम सिंह चौधरी, शामली से मोहित बेनीवाल, गोरखपुर से डॉ.धर्मेंद्र सिंह, कानपुर से देवेश कुमार कोरी और संत कबीर नगर से त्रियंबक त्रिपाठी बतौर उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्त किए गए हैं।

- Advertisement -

इन 7 नेताओं को महामंत्री नियुक्त किया गया

अमेठी से गोविंद नारायण शुक्ला, लखनऊ से अमरपाल मौर्य, सीतापुर से अनूप गुप्ता, बाराबंकी से प्रियंका सिंह रावत, गाजीपुर से संजय राय, संत कबीर नगर से सुभाष यदुवंश और आगरा से राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

यूपी भाजपा में 16 मंत्री बनाए गए

यूपी भाजपा (BJP) में प्रदेश मंत्री के तौर पर वाराणसी से शंकर गिरी, बुलंदशहर से डॉ.चंद्रमोहन सिंह, वाराणसी से मीना चौबे, आगरा से अंजुला सिंह माहौर और विजय शिवहरे, लखनऊ से शंकर लोधी, मऊ से शकुंतला चौहान, प्रयागराज से अनामिका चौधरी, अलीगढ़ से पूनम बजाज, लखनऊ से अर्चना मिश्रा, बुलंदशहर से अमित वाल्मीकि, गाजियाबाद से बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, अमेठी से सुरेश पासी, लखनऊ से अभिजात मिश्रा और बदायूं से डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

यह हैं कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष

वाराणसी से मनीष कपूर को यूपी भाजपा में बतौर कोषाध्यक्ष नियुक्ति दी गई है। बरेली के संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कानपुर के भारत दीक्षित मुख्यालय प्रभारी रहेंगे। गोरखपुर के ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ और विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्ष हुए घोषित

पिछले काफी दिनों से उत्तर प्रदेश (BJP) भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी आए दिन इसको लेकर चर्चा होती रही। आखिरकार नई कार्यकारिणी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कर दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को सांगठनिक दृष्टिकोण से छह क्षेत्रों में विभाजित किया है।

(BJP) पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया को नियुक्त किया गया है। सिसोदिया गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं। प्रकाश पाल को बुंदेलखंड का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह कानपुर के ही निवासी हैं। वाराणसी के रहने वाले दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ के निवासी शहजानन्द राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के रहने वाले कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बरेली के रहने वाले दुर्विजय सिंह शाक्य को ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पहले से ही तय था बदलाव

भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जाट समाज से आते हैं। पश्चिमी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी जाट समाज से होने के कारण यह बदलाव पहले से ही तय था। सतेंद्र सिसोदिया 2010 में जिलाध्यक्ष रहने के बाद से लंबे समय तक क्षेत्रीय संगठन में रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के क्षेत्रीय कार्यकाल में वह क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वह मुजफ्परनगर जिले के प्रभारी भी हैं।

नई टीम में मेरठ से घटी पदाधिकारियों की संख्या

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विश्वनीय सूत्रों की माने तो पार्टी उनकी जल्द ही दूसरी जिम्मेदारी भी दे सकती है। पिछली कार्यकारिणी की बात करें तो मेरठ से प्रदेश संगठन में अश्वनी त्यागी, देवेंद्र चौधरी और राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम उपाध्यक्ष थे, नई टीम में कांता कर्दन को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, और बागपत में पिछली कार्यकारिणी में कोई पदाधिकारी नहीं था, इस बार भी नई टीम में किसी को जगह नहीं मिली है। गौतमबुद्धनगर से विधायक पंकज सिंह और सुरेंद्र नागर को पुरानी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गाजियाबाद से सुनीता दयाल को पहले की तरह प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बसंत त्यागी नई कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। बुलंदशहर जनपद से पुरानी कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री रहे चंद्रमोहन और अमित वाल्मीकि को यहीं जिम्मेदारी दी गई है।

मुरादाबाद से प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी को भी टीम में इसी पद पर रखा गया है। पश्चिम से कुल नौ पदाधिकारी को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है।

Add1
Add1

Bjp भाजपा ने खेला सोशल इंजीनियरिंग कार्ड, अनुभवी और पुराने चेहरों के सहारे लड़ेगी चुनाव, पश्चिमी उत्तर में खेला सतेंद्र सिसोदिया पर कार्ड 42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News